तो क्या होता....
11/04/2024
कभी कभी सोचता हूं,
वो अगर नादान ना होती,
तो क्या होता ?
वो बहकी बहकी बातों वाली,
मेरी निगहबां ना होती,
तो क्या होता ?
सबको परेशान रखती है वो,
मुझे लेकर परेशान ना होती,
तो क्या होता ?
वो जो इतना सुना लेती है मुझे,
अगर मेरी शान ना होती,
तो क्या होता ?
तेजी से बदलती दुनिया में अगर,
ठहरी हुई, वो एक इंसान ना होती,
तो क्या होता ?
टिप्पणियाँ