भुला नहीं पाया...

06/01/2023
आज उसने पूछा कुछ,
बता नहीं पाया,
बताता तो कैसे
उसे भुला नहीं पाया।

ख्याल किया था कभी,
 उसे भुला दूंगा,
ख्याल भुला दिया पर,
उसे भुला नहीं पाया।

गम भुलाने को,
उसका ख्याल ही काफी है,
बस वो एक ख्याल ही है,
जो मैं भुला नहीं पाया।

कई मुद्दातों से उसे भुलाने की कोशिश की तो,
ख़ुद को भुला दिया पर उसे भुला नहीं पाया।

दुनिया कहती है बड़ा भुलक्कड़ हूं मैं,
ये बताओ की उसे क्यों भुला नहीं पाया।

क्यूं बेचैन है, थोड़ा सब्र कर राहुल,
ये वक्त हैं इससे कोई,
कुछ कभी, बचा नहीं पाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मन है.....

ख़ुशी

तो क्या होता....