बड़े चेहरे ......

10/04/2023
ये लोग बड़े चेहरे रखते हैं।
कभी तो भाव हल्के रखते हैं,
कभी तो रंग गहरे रखते हैं।

कभी मुसाफिर बन जाते हैं,
तो कभी अपने डेरे रखते हैं।
ये लोग .....

कभी तो खुली किताब जैसे,
तो कभी राज़ गहरे रखते हैं।
ये लोग .....

जो सच्चे हैं, उन पर ध्यान नहीं देते,
जो झूठे हैं, उन्हें ही घेरे रखते हैं।
ये लोग .....

कभी उजाले में रहना होता है पसंद,
कभी तो चारों ओर अंधेरे रखते हैं।
ये लोग .....

दूसरों को बोल देते हैं कुछ भी,
अपने कान बहरे रखते हैं।
ये लोग .....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मन है.....

ख़ुशी

तो क्या होता....