अज़ब लोग हैं.....
23/02/2023
अजब लोग हैं, गजब की बात करते हैं,
सामने हाथ बढ़ाते हैं, पीछे से घात करते हैं।
अपने कल को भूल गए हैं शायद,
जो हमारे कल की बात करते हैं।
जिनके कारनामों से अतीत भरा है,
हमारे सिर उठाने पर वो सवालात करते हैं।
क्या खूब हुनर है आज, हर एक शख्स के पास,
हर शख्स से अलग चेहरे में मुलाकात करते हैं।
झूठ तो ऐसे कहते हैं आजकल लोग,
जैसे सावन में बादल बरसात करते हैं।
हर झूठ की भूमिका में वो शख्स निकलेगा,
जिसकी यादों में अक्सर आप रात करते हैं।
समझ नहीं आया, क्या शिकायत हैं लोगों को ?
जो खुद ही दूसरों के हाथ अपने जज़्बात करते हैं।
टिप्पणियाँ