जिंदगी - जीने का नाम है (5)
अगली सुबह शुक्रवार का दिन।
सभी उठ चुके हैं लता किचन में खाना बना रही है। रिया, रुद्रांश और सुमित तैयार होकर नाश्ता कर रहे हैं। रोहित भी उठकर बाहर आया अक्सर 9-10 बजे उठने वाला रोहित, आज 7:00 बजे ही उठ गया था
"अरे रोहित ! आज सुबह-सुबह उठ गया।" लता ने किचन से निकलते हुए कहा
"हां मॉम, वो इंटरव्यू के लिए जाना है इसलिए।"
"तो फिर नहाकर तैयार हो, मैं खाना लगाती देती हूं।"
"जी अभी थोड़ी देर में तैयार हो जाऊंगा।"कहते हुए रोहित रिया और रुद्राक्ष की ओर बढ़ गया, जो डाइनिंग टेबल पर नास्ता कर रहे थे।
"गुड मॉर्निंग भैया"
"गुड मॉर्निंग बाबू" रोहित ने रिया को जवाब देते हुए कहा
"क्या बात है रोहित ? आज इतनी जल्दी" सुमित ने खाना खाते हुए पूछा
"जी पापा, आज वह इंटरव्यू के लिए जाना है इसलिए।"
"इंटरव्यू ? क्यों मास्टर्स में एडमिशन नहीं लेना क्या ?"
"लेना है पापा, पर मैं मास्टर्स ओपन स्कूल से करना चाहता हूं।"
"तू खुद समझदार है जैसा तुझे ठीक लगे।"
"जी, आप चिंता मत कीजिए। मेरी पढ़ाई जारी रहेगी।"रोहित ने आश्वासन देते हुए कहा
"अच्छा जाना कहां है ?"
"लक्ष्मी नगर, नोएडा के पास कहीं पड़ता है।"
"लक्ष्मी नगर ? इतनी दूर डेली आना-जाना कैसे होगा ?"
"नहीं पापा, डेली आना जाना नहीं है। यह बस एक रिक्रूटमेंट कंपनी है। इंटरव्यू के बाद यह आस-पास ही कहीं जॉब लगवा देते हैं और अपना कमीशन ले लेते हैं।"
"थोड़ा ध्यान से, कहीं कोई फ्रॉड ना हो।"
"नहीं ! यह वाला फ्रॉड नहीं है।"
"अच्छा ! और कोई भी जा रहा है ?"
"नहीं मैं अकेला ही हूं।"
"तो मैं मेट्रो तक छोड़ देता हूं।"सुमित ने कुर्सी से उठते हुए कहा
"कोई बात नहीं आप चलो मैं थोड़ा लेट निकलूंगा।"
"ठीक है फिर।" कहते हुए सुमित वहां से चले गए।
रोहित वहां बैठा फोन चलाने लगा। कुछ वक्त में रिया और रुद्रांश की स्कूल की वैन भी आ गई और वह भी स्कूल को निकल गए रोहित उठा और तैयार होने चला गया।
सुबह के 11:00 बजे,लक्ष्मी नगर।
रोहित कई और कैंडीडेट्स के साथ वेटिंग रूम में बैठा था। तभी एक मैम आईं और सभी को बताते हुए कहा
"गुड मॉर्निंग ऐवरीवन, आप सभी को एक-एक करके अंदर बुलाया जाएगा। तो आप अपने रिज्यूम को लेकर अंदर जाएंगे। और इस बीच आप लोग आपस में बिल्कुल बात नहीं करेंगे। ऐसा करता कोई पाया गया तो उसे बाहर निकाल दिया जाएगा।"
फिर एक-एक करके सब को बुलाया जाने लगा। जब रोहित की बारी आई तो वह भी अपना रिज्यूम लेकर अंदर गया। इंटरव्यू में रोहित को बताया गया कि आपकी जॉइनिंग अगले महीने से होगी। इस बात से रोहित थोड़ा परेशान था। 1 महीने तक वह घर पर कैसे बैठ सकता है। और इस बीच 1 महीने के लिए कोई जॉब भी नहीं ले सकता था यही सब सोचते हुए रोहित घर चला गया।
टिप्पणियाँ